पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर हमला के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के प्रतिष्ठित पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी रागनी विश्वकर्मा उर्फ निक्कू देवी और उसके प्रेमी शशांक कुमार को जिला न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

गत माह हुए इस हमले में दीपक विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोप है कि रागनी विश्वकर्मा और शशांक कुमार ने मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। शशांक कुमार ने नजदीकी दूरी से दीपक विश्वकर्मा पर गोली चलाई थी।  घटना के बाद से पत्रकार दीपक विश्वकर्मा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं और उनका इलाज जारी है।

इस मामले में सरकार की ओर से लोक अभियोजक शैलेश कुमार सिन्हा ने बहस की। उल्लेखनीय है कि दीपक विश्वकर्मा नालंदा जिले के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो जी न्यूज, रिपब्लिक टीवी सहित कई राष्ट्रीय चैनलों के लिए काम कर चुके हैं।

नालंदा पुलिस की जांच में रागनी विश्वकर्मा और शशांक कुमार को मुख्य आरोपी पाया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने जिला न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी।

न्यायाधीश के इस फैसले के बाद अब रागनी विश्वकर्मा और शशांक कुमार के पास जमानत के लिए उच्च न्यायालय जाने का विकल्प बचा है। स्थानीय पत्रकार समुदाय ने न्यायालय के इस फैसले का स्वागत किया है और न्याय की उम्मीद जताई है।

यह घटना पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय मीडिया संगठनों ने पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...