चंडी के पत्रकार के लाल ने राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा में बनाई जगह

चंडी (नालंदा दर्पण)। कहते हैं कि प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता है। एकलव्य कब्बड्डी संस्थान सीतामढ़ी में चंडी प्रखंड के रूखाई नवादा निवासी पत्रकार विनयभूषण पांडेय के पुत्र प्रदुम्न का चयन 2016 में हुआ था।

जूनियर वर्ग में अपने शारीरिक सौष्ठव एवं खेल के प्रति लगन ,परिश्रम के बूते जिला स्तरीय,राज्य स्तरीय कबड्डी में स्थान बनाया।

प्रशिक्षक त्रिपुरारी ठाकुर के कुशल प्रशिक्षण से प्रदुम्न के खेल में निरंतर निखार आता गया। दिसम्बर,2021 में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार कब्बड्डी टीम से खेलने का अवसर मिला।

17 दिसम्बर से 19 दिसंबर तक यह स्पर्धा चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से 15 सीनियर सर्कल स्टाइल नेशनल कबड्डी का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में देश के कुल 18 राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।पहला मैच बिहार और चंडीगढ़ के बीच खेला गया।

प्रदुम्न ने नालंदा दर्पण को बताया कि बिहार में कब्बड्डी का स्क्वायर पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया था।जबकि राष्ट्रीय स्तर पर सर्किल पद्धति में खेल का आयोजन था। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अधिक वय के खिलाड़ी शिरकत करते दिखें।

उन्होंने पाटलिपुत्र कब्बड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार विजय सिंह के प्रति आभार प्रकट किया जिन्होंने राष्ट्रीय फलक पर उभरने का मौका दिया।

प्रदुम्न के पिता विनय भूषण पांडेय एक समाचार पत्र में क्षेत्रीय संवाददाता है, जबकि मां सुधा देवी गृहणी हैं। इनके बड़े भाई यूपी में स्टेशन मास्टर पद पर कार्यरत हैं।

पिता विनय भूषण पांडेय ने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर गर्व करते हुए कहा उन्हें खुशी है कि वह अपने लक्ष्य में कामयाब हो रहा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ  लोग अपने बाल बच्चों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाने का ख्वाब देखते हैं, लेकिन उन्होंने अपने पुत्रों को छुट दे रखी थी कि वे अपनी मर्जी से कैरियर का चुनाव करें।

निजी स्कूल शिक्षिका से चंडी प्रखंड की ‘फर्स्ट लेडी’ बन गई निशा, चुनी गई प्रमुख

इसलामपुर प्रखंड में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण करवाया

गोलीबारी मामले में भुतहाखार पंचायत समिति सदस्य भुवनेश्वर बिन्द गिरफ्तार

नुक्कड़ नाटक से नशा के नुकसान से यूं अवगत करा रहे कला कुंज के कलाकार

नालंदा जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध होना तय, क्योंकि…

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...