बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी मगही फिल्म ‘स्वाहा’ ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर जमाई धाक

मगही फिल्म ‘स्वाहा’ जल्द ही पटना में भी प्रदर्शित की जाएगी, जिससे बिहार और मगही भाषा का गौरव और अधिक बढ़ेगा। यह फिल्म न केवल एक सिनेमाई कृति है, बल्कि बिहार के सांस्कृतिक, सामाजिक, और दार्शनिक पक्षों का एक मजबूत दस्तावेज़ भी है

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार की सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक संघर्षों की झलक दिखाती मगही भाषा में बनी फिल्म ‘स्वाहा’ ने वैश्विक मंचों पर अपना अलग मुकाम हासिल किया है। इस फिल्म को न केवल देश बल्कि विदेशों में भी दर्शकों और समीक्षकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

हाल ही में फिल्म को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के बाद केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, अजंता एलोरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और त्रिशूर फोकलोर फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े आयोजनों में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया। सबसे बड़ी उपलब्धि तब आई, जब इसे शंघाई फिल्म फेस्टिवल में दो प्रमुख पुरस्कार- बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर मिले। यह 19 वर्षों में पहली बार था कि किसी भारतीय फिल्म ने वहां इतने महत्वपूर्ण पुरस्कार जीते।

फिल्म का निर्देशन अभिलाष शर्मा ने किया है, जो बिहार के सामाजिक संघर्षों और बौद्ध धर्म के गहरे दर्शन को अपने विशिष्ट अंदाज में प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने बताया कि ‘स्वाहा’ का उद्देश्य सृजन और सृजक के बीच के द्वंद्व को उजागर करना है। यह फिल्म समाज की उन समस्याओं को सामने लाती है, जो व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन में संघर्ष का कारण बनती हैं।

फिल्म का मुख्य पात्र नेहुरा (चंद्रशेखर दत्ता) एक शवदाह गृह में काम करता है, जहां उसे जीवन के सही और गलत के बीच लगातार जूझना पड़ता है। फिल्म के अन्य पात्रों में फेकन (सत्य रंजन) अपने परिवार के लिए काम की तलाश में संघर्ष कर रहा है और उसकी पत्नी रुखिया (सोनाली सर्मिस्था) अपने बच्चे को बचाने के लिए संघर्ष करती है। उसकी गहरी मानवीय कहानी दिखाई गई है।

इस फिल्म की शूटिंग गया और राजगीर जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर हुई है, जो इसकी प्रामाणिकता को और भी गहरा बनाती है। फिल्म का संगीत देवर्षि ने तैयार किया है, वह लोकसंगीत और आधुनिक धुनों का सुंदर समन्वय है।

‘स्वाहा’ को इटली के लुका फिल्म महोत्सव, आयरलैंड के कैरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सालेनों फिल्म फेस्टिवल और ब्राजील के ऑल डैट मूव्स इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में भी सराहना मिली है। ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसे ‘स्पिरिचुअल फिल्म’ श्रेणी में जगह दी गई है।

फिल्म के अभिनेता चंद्रशेखर दत्ता कहते हैं कि कोविड-19 के दौरान मैंने कई अपनों को खो दिया। यह फिल्म मेरे भीतर के संघर्ष और डर को व्यक्त करने का माध्यम बनी। नेहुरा के किरदार ने मुझे आत्म निरीक्षण करने का मौका दिया।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

प्रमुख खबरें

कोविड के चलते भारत में हुई मौतों पर अमेरिका के अखबार की खबर है चर्चाओं में !

राजनामा.कॉम डेस्क। कोरोना कोविड 19 के संक्रमण के चलते देश में कितने लोग कालकलवित हुए हैं, अर्थात कितने लोगों ने दम तोड़ा है इस...

नये जमाने की पत्रकारिता ‘मोजो’ (मोबाइल जर्नलिज्म), कैसे बनाएं कैरियर

"अब मोजो यानी मोबाइल जर्नलिज्म का जमाना है। मोजो जर्नलिस्ट बनकर न‌ केवल पत्रकारिता के पैशन को पूरा कर सकते हैं, बल्कि अपनी खबरे...

Facebook Video Story Reels डाउनलोड करने का आसान तरीका

नालंदा दर्पण डेस्क। आज सोशल मीडिया (Social Media) पर फेसबुक (Facebook) एक बड़ा लोकप्रिय प्लेटफार्म स्टोरी वीडियो रील्स एक लोकप्रिय फीचर है, जो फेसबुक...

फर्जी पत्रकारों पर अब इस तरह लगाम लगाएगी पुलिस, हेल्पलाइन नबंर जारी

राजनामा.कॉम। खुद को पत्रकार बताकर लोगों को धमकाने, ब्लैकमेल करने, उगाही करने और अन्य तमाम तरह से परेशान करने वालों की अब खैर नहीं...

गर्त में जाती पत्रकारिता के मानक बने झारखंड के ये प्रेस क्लब

“आखिर लोकतंत्र का चौथा खंभा यानी पत्रकारिता गर्त में क्यों जा रही है।? क्यों पत्रकार अपेक्षा का शिकार हो रहे हैं ? क्यों पत्रकारिता...