Sunday, December 3, 2023
अन्य

    2 मंजिला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की जलकर मौत, 8 झुलसे

    "संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे...

    इंदौर (INR). मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की स्वर्णबाग कॉलोनी में एक मकान में भीषण आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के तीन बजे के आसपास हुई।

    उस वक्त इस मकान में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे, अधिकांश की नींद में ही जलने व दमघुटने से मौत हो गई। आग में आठ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    आग के कारणों का पता नहीं चला है। यह कॉलोनी इंदौर के विजय नगर इलाके में स्थित है। आग लगने की घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेजे। आग के शिकार हुए लोगों में अधिकांश किराएदार बताए गए हैं।

    इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने सात लोगों के मरने की पुष्टि की है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे।

    हादसे के बारे में कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से पहले आग पार्किंग में खड़े वाहनों में लगी और फिर धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। इसने इतनी तेजी से विकराल रूप ले लिया कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

    कलेक्टर मनीष सिंह ने एमवाय अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। कलेक्टर ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जाएगी। मृतकों के परिजनों 4 -4 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को भी आरबीसी की धारा के तहत मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही मनीष सिंह ने कहा है कि स्वर्णबाग कॉलोनी में अवैध निर्माण की जांच कराएंगे।

    उधर,  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताया है।

    उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि इंदौर के स्वर्णबाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। घटना में मौत की खबर अत्यंत ह्रदय विदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।

    उन्होंने आगे लिखा है कि मैंने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।

    अब यूं ‘हाईटेक रिस्टबैंड’ के साथ होगी चारधाम यात्रा, जानें खासियत

    नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड परिसर शुरू, विकसित हो रहा आपराधिक गतिविधियों का राष्ट्रीय डेटाबेस, जाने क्या है NATGRID?

    कांग्रेस में जान फूंकने के लिए ‘पीके’ का सहारा क्यों? लौट सकता है कांग्रेस का पुराना वैभव?

    मंदिर में उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से 11 लोगों की मौत

    क्या श्रीलंका जैसी भुखमरी का शिकार हो सकेगा भारत ?  कितनी सच होगीं सोशल मीडिया की चर्चाएं?

     

     

    संबंधित खबरें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!