आयला मलिक: पाकिस्तान की खुबसूरत महिला राजनेताओं में शुमार आयला मलिक पूर्व पाक राष्ट्रपति सरदार फारूख अहमद खान की भतीजी हैं। आयला ने इमरान खान के काम काज से प्रभावित होकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को ज्वाइन किया। आयला 2002-2007 तक आयला पाकिस्तान नेशनल एसेंबली की सदस्य रह चुकी हैं।
हिना रब्बानी खर: अपने पिता और चाचा के पंजाब की राजनीति में बड़ा नाम होने का फायदा हिना रब्बानी खर को मिला। हिना पाकिस्तान की विदेश मंत्री रह चुकी हैं। हीना ने अमरीका की मैसायुसेट्स यूनिवर्सिटीहोटल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है। हीना जब भारत यात्रा पर आई तो सोशल मीडिया पर इनकी ब्यूटी की भी खूब तारीफ हुई।
मरियम नवाज शरीफ: हाल ही में अपने पितानवाज शरीफ के भारत केप्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के शपथ ग्रहण में आने से लेकर जानेतक की हर अपडेट को टि्वटर पर शेयर करनेवाली मरियम शरीफ सुर्खियों में है। पाकराजनीति में सक्रिय मरियम पाकिस्तान मुस्लिमलीग में अहम भूमिका अदा करती हैं। मरियमको पाकिस्तान की उभरती हुई दमदार राजनेताके रूप में देखा जाता है।
शाजिया मारी: पाकिस्तान नेशनल असेंबली की मेंबर शाजिया मारी सिंध बलूच पाकिस्तान से राजनेता हैं। शाजिया के दादा अली मोहम्मद मारी ब्रिटिश शासन में लेजिस्लेटिव असेंबली ऑफ सिंध की मेंबर थे।
सुमायरा मलिक: सबसे पहली बार सुमायरा मलिक 2002 में नेशनल गठबंधन के टिकट पर चुनाव लड़ी और जीत कर नेशनल असेंबली में पहुंची। इसके बाद 2008 में पाकिस्तान मुस्लिम लीग क्यू के टिकट पर भी चुनाव जीत गई। बाद में नवाज शरीफ की पार्टी में शामिल होकर तीसरी बार जीत दर्ज की।
मार्वी मेमॉन: नवाज शरीफ की अध्यक्षता वाली पाकिस्तान मुस्लिम लीग की सदस्य हैं मार्वी मेमॉन। मार्वी राजनेता होने के साथ-साथ बिजनेस वूमैन भी हैं।
फरानाज इस्पानी: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से ताल्लुक रखने वाली फरानाज 2008 में नेशनल असेंबली में चुनी गई। इसके बाद 2012 तक काम किया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी में फरानाज ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।
सैसुई पलीजो: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़ी सैसुई पलीजो प्रोविशियल असेंबली ऑफ सिंध की सदस्य हैं। सैसुई मीडिया के लिए कॉलम भी लिखती हैं।
कशमला तारीक: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सदस्य और 2001 में संसद के लिए चुनी गई कशमला तारीक पाकिस्तान की राजनीति में काफी दखल रखती हैं। महिला अधिकारों के लिए लड़ती रही कशमला महिलाओं में बेहद लोकप्रिय हैं।
शाहीन कौसर दर: सुंदर पाकिस्तानी राजनेताओं में शाहीन कौसर दर को भी शामिल किया गया है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी में रहते हुए शाहीन ने महिला प्रकोष्ठ का कार्यभार संभाला।